दो काउंसलिंग के बाद भी विधि संकाय की सीटें रिक्त
एसएसजे के विधि संकाय में दो बार काउंसिलिंग के बाद भी 30 सीटें खाली हैं। एलएलबी और एलएलएम में 200 में से केवल 170 सीटों पर ही प्रवेश हुआ। पहली सेमेस्टर में रेगुलर सीटों पर 10 और सेल्फ फाइनेंस में 10...

एसएसजे के विधि संकाय में दो बार प्रवेश काउंसिलिंग के बाद भी 30 सीटें रिक्त बची हुई हैं। एलएलबी और एलएलएम में प्रथम सेमेस्टर में अब भी 200 के सापेक्ष 170 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। एसएसजे में इस बार एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से हुए थे, लेकिन इस साल सीटों के मुकाबले कम ही लोगों ने प्रवेश की इच्छा जताई है। प्रवेश के लिए शासन के निर्देशों के बाद दो बार काउंसिलिंग की जा चुकी है। अब भी एसएसजे परिसर में सीटें पूरी नहीं भर पाई हैं। इसमें एलएलबी प्रथम सेमेस्टर रेगुलर में 110 सीटों में से सौ सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। दस सीटें अब भी रिक्त हैं। वहीं, सेल्फ फाइनेंस में पचास में से 40 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। इसके अलावा एलएलएम में 20 रेगुलर सीटों में से तीन सीटों पर अभी प्रवेश नहीं हो सका है। साथ ही सेल्फ फाइनेंस में भी 20 में से सात सीटें अभी रिक्त हैं। विभाग के मुताबिक रेगुलर सीटों पर एससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी वाली सीटें ही रिक्त हैं। अनारक्षित सभी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. एके नवीन ने बताया कि दूसरी काउंसिलिंग की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


