ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाएसएसबी जवानों ने रैली के माध्यम से दिया आपसी भाईचारे का संदेश

एसएसबी जवानों ने रैली के माध्यम से दिया आपसी भाईचारे का संदेश

क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी में सोमवार को उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल के निर्देशन में साम्प्रदायिक सद्धभाव दिवस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट एसएन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने जागरूकता रैली...

एसएसबी जवानों ने रैली के माध्यम से दिया आपसी भाईचारे का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 25 Nov 2019 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी में सोमवार को उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल के निर्देशन में साम्प्रदायिक सद्धभाव दिवस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट एसएन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्थानीय जनता को सभी जाति, वर्ग, एवं धर्मो के लोगों के साथ भाईचारा एवं साम्प्रादिक सद्धभावना के साथ रहने का संदेश दिया। मुख्यालय में साम्प्रादायिक सद्धभाव के संदर्भ में एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिसमें मुख्यालय के जवानों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। उप कमांडेंट संजीव तिवारी, उप कमांडेंट संचार दिवाकर भट्ट व सहायक कमांडेंट एसएन सिंह ने जवानों को कार्यशाला के माध्यम से सभी धर्मो व जातियों के साथ सद्धभाव व प्यार के साथ रहने का संदेश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें