बालेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार होगी गऊ कथा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाधौलछीना के सल्ला भाटकोट स्थित प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार 17 से 20 जून तक गऊ कथा और आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कथा व्यास रमेश चन्द्र पाठक श्रद्धालुओं को गऊ महिमा और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंग सुनाएंगे। कार्यक्रम में पूजन, आरती, भजन-कीर्तन भी होंगे।

प्रशांतत रावत, धौलछीना। सल्ला भाटकोट स्थित प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार गऊ कथा और आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम होगा। यह आयोजन 17 से 20 जून तक चलेगा। कथा व्यास रमेश चन्द्र पाठक श्रद्धालुओं को गऊ महिमा एवं सनातन संस्कृति से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण कराएंगे। कथा के साथ-साथ प्रतिदिन गणेश पूजन, आरती, गंगा आरती, प्रसाद वितरण तथा भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


