ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाद्वाराहाट में रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा

द्वाराहाट में रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा

रामनवमी पर द्वाराहाट नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार,...

द्वाराहाट में रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 30 Mar 2023 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

द्वाराहाट। रामनवमी पर द्वाराहाट नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बद्रीनाथ मार्ग, दूनागिरी पैदल मार्ग, पूजाखेत आदि स्थानों में गई। भक्तों ने जयकारों के साथ श्री राम के भजन कीर्तन गाये गये। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता सहित राम परिवार की झांकी भी बनाई गई थी। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, शैलू साह, कमल साह, विनोद जोशी, निर्मल मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, धीरेन्द्र मठपाल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें