Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsShiv Mahapurana Katha Kalash Yatra Begins at Mahakaleshwar Temple
कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा शुरू

संक्षेप:

महाकालेश्वर क्षेत्र के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा में नौगांव, अखोडिया, छाना, महलचौरा, और बमन गांव की महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी थीं और...

Aug 26, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

चौखुटिया। महाकालेश्वर क्षेत्र के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा शिव मंदिर महाकालेश्वर से बसभीड़ा होते हुए मंदिर परिसर वापस पहुंची। कलश यात्रा में नौगांव अखोडिया, छाना, महलचौरा, बमन गांव आदि की महिलाएं शामिल हुई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर पहुंची। मंदिर पहुंचकर कीर्तन-भजनों का गायन किया। इससे पूर्व पंडितों ने विधि विधान के साथ पूर्वांग-पंचांग, कलश स्थापना, व्यास पूजन किया। कथा व्यास भगवत चंद्र जोशी ने पहले दिन की कथा का वाचन किया। इस दौरान महिलाओं की टोली द्वारा कीर्तन भजन भी गाये गये। यजमान की भूमिका में नौगांव के राजेंद्र सिंह सपरिवार शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।