विधिवत पूजा अर्चना के बाद कथा हुई शुरू
Feb 07, 2026 03:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में हवालबाग के विमौला स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव और तुंगेश्वरी देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा की शुरुआत हुई। महंत महामंडलेश्वर भगत जी महाराज ने बताया कि 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति और कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

अल्मोड़ा। हवालबाग के विमौला में कौशकी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव और तुंगेश्वरी देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू हुई। महंत महामंडलेश्वर भगत जी महाराज ने बताया कि 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यहां मध्य प्रदेश के कथा व्यास महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज, महामंडलेश्वर दीपकेश्वरानंद महाराज रुद्राक्ष तपोवन लखनऊ, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज (प्रधान पुजारी) जागेश्वर धाम, आचार्य नवीन पंत, विनोद जोशी, हर्ष भट्ट, अमित भट्ट, प्रदीप तिवारी, बलवंत चौहान आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



