ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ास्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू

स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू

रानीखेत। स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव गीता भवन दत्तात्रेय मंदिर में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा प्रवचन का आयोजन शुरू हुआ। विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मंदिर...

स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 19 Jun 2018 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव गीता भवन दत्तात्रेय मंदिर में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रवचन मंगलवार को शुरू हो गया। विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मंदिर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के अलावा सैलानी भी भागीदारी कर रहे हैं। सघन वनों से घिरे सुरम्य स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह में वार्षिकोत्सव पर धार्मिक आयोजन होता है। ब्रह्मलीन नागा बाबा मोहन गिरी महराज द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को वर्तमान में मंदिर के महंत रामगिरी महाराज आगे बढ़ा रहे हैं। शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का जलयात्रा व मंडल प्रवेश के साथ शुभारंभ हुआ। व्यास आचार्य नंदाबल्लभ पंत ने कथा के आरंभिक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। 11 दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंदिर में प्रतिदिन नित्यकर्म, संध्या वंदन, आरती, पूजा, स्त्रोत पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। अपराह्न विष्णु यज्ञ में सैकड़ों आहूतियां देकर विश्व मंगल की कामना की जाएगी। महंत रामगिरी महाराज के सानिध्य में चल रहे कार्यक्रम के आचार्य राजेंद्र प्रसाद शास्त्री हैं। जबिक अभिषेक बंसल, गुंजन बंसल, धर्मेंद्र कड़ाकोटी, गंगा कड़ाकोटी यजमान की भूमिका निभा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें