सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
लमगड़ा में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आरएसईटीआई हवालबाग के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण में सिलाई की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। सीडीओ ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है।

लमगड़ा। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग की ओर से हुए 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आरएसईटीआई हवालबाग के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सिलाई से संबंधित व्यवहारिक व तकनीकी जानकारी दी जाएगी। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। यहां ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत, जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल, सहायक प्रबंधक संदीप सिंह, सहायक बीडीओ हरीश सुयाल, हरीश सती, ममता बिष्ट, प्रकाश जोशी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


