Almora News: अल्मोड़ा में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: अल्मोड़ा में निरंतर बारिश के कारण कोसी नदी में सिल्ट बढ़ गया है, जिससे नगर में तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोग जल संकट से जूझते रहे और प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ा। जल संस्थान ने भी कहा कि पानी लिफ्ट करने की कोशिशें असफल रहीं।

Almora News: अल्मोड़ा में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Almora News: अल्मोड़ा। लगातार बारिश के कारण कोसी नदी सिल्ट और गाद से भर गई है। इस कारण नगर में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। दो दिन लगातार आपूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए हाहाकार मच गया। बारिश के बीच धारे-नौलों की दौड़ लगाने पर लोग मजबूर हो गए। बारिश के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को कोसी नदी में सिल्ट आने के कारण कुछ ही जगहों पर पानी की आपूर्ति हो सकी थी। पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा था। अगले दिन लोगों को पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को पूरे नगर में ही पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।

जल संस्थान के मुताबिक, सोमवार शाम के समय नदी में सिल्ट कुछ कम हो गई थी। पम्पों से जलाशयों को पानी लिफ्ट करना शुरू भी कर दिया था, लेकिन रात करीब दस बजे नदी फिर गाद से भर गई। इस कारण पम्प बंद करने पड़े। पानी लिफ्ट नहीं होने से नगर में स्थित जल संस्थान के जलाशय पूरी तरह खाली हो गए और लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचाया जा सका। वहीं, दूसरे दिन भी आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। पहले दिन लोगों ने जैसे-तैसे रिजर्व पानी से काम चला लिया था, लेकिन मंगलवार को प्राकृतिक जल स्त्रोत्रों की ही शरण लेनी पड़ी। नौलो-धारों में भी लोगों की लंबी लाइनें लगी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: अल्मोड़ा में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार