बादल छाने से दिन में भी कड़ाके की ठंड से जूझे लोग
शुक्रवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में घने बादलों के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस...

नगर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन भर घने बाद छाए रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। सुबह शाम के साथ-साथ दिन में भी लोग ठंड से परेशान रहे। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह-शाम लोगों को कड़ाके की ठंड सता रही है। वहीं, शुक्रवार को मौसम में बदलाव से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई। सुबह से ही जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। पिछले दिनों नगर में दिन के समय धूप खिल रही थी। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को फिर मौसम का मिजाज बदला। धूप नहीं खिलने से दिन के समय भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। गर्म कपड़े भी लोगों को राहत नहीं दिला पाए। लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लिया। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।