ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ासेवादल का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुआ: बनौला

सेवादल का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुआ: बनौला

कांग्रेस सेवादल की ओर से रविवार को ब्लाक के राप्रावि खांकरी में ध्वज बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव दान सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...

सेवादल का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुआ: बनौला
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 30 Jun 2019 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

धौलछीना। कांग्रेस सेवादल की ओर से रविवार को ब्लॉक के राप्रावि खांकरी में ध्वज बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव दान सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवादल का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए और लोगों तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के लिए हुआ था। सेवादल का पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसे बखूबी निभा रहा है। यहां सेवादल के प्रदेश सचिव टीटू पंत, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, प्रधान हेमा नेगी, दान सिंह नेगी, मोहन सिंह, हरीश उप्रेती, चम्पा देवी, कमला चम्याल, विशन सिंह नेगी, गोपाल नेगी, कैलाश तिवारी, गोविन्द सिंह, हरीश उप्रेती, बिमला भट्ट, बसंती तिवारी, गोकुल सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें