सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भाषित का चयन
कौला के भाषित मठपाल का चयन भारतीय सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, कुमाऊं रेजीमेंट में हुआ है। भाषित ने बताया सेना की स्पोर्ट्स कंपनी में जाना उसका सपना...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 27 Dec 2021 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें
द्वाराहाट। कौला के भाषित मठपाल का चयन भारतीय सेना की ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, कुमाऊं रेजीमेंट में हुआ है। भाषित ने बताया सेना की स्पोर्ट्स कंपनी में जाना उसका सपना था। भाषित ने ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। कोच विजय बहादुर ने बताया कि भाषित 10 वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह एक अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। भाषित के पिता ललित मोहन मठपाल शिक्षक व माता गृहणी हैं। भाषित की इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही ताइक्वांडो जिला सचिव नरेश कुमार तलरेजा व राज्य सचिव चंद्र विजय सिंह ने खुशी जाहिर की है।
