Almora News: आठ परिवार रिश्तेदारों के घर, पांच स्कूल में विस्थापित
Almora News: धौलछीना के दियारी ग्राम सभा में मकानों पर भू-धंसाव का खतरा मंडरा रहा था। एसडीएम संजय कुमार ने निरीक्षण किया और आठ परिवारों को रिश्तेदारों के घर जबकि पांच को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट किया। प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी दिया गया। प्रशासनिक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

Almora News: धौलछीना। दियारी ग्राम सभा के तोक सगबाड़ा में मकानों पर खतरा मंडराने की शिकायत मिलने पर एसडीएम संजय कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आठ परिवारों को रिश्तेदारों के घर तो पांच को प्राथमिक स्कूल दियारी में शिफ्ट कर दिया गया है। दियारी गांव के सगबाड़ा तोक में बाखली का आंगन चार से पांच फीट नीचे धंस गया थाा। भू-धंसाव से घरों पर भी खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीण भय के साए में जी रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर गुरुवार रात एसडीएम संजय कुमार प्रभावित स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण कर पीड़ितों का हाल जाना। राजस्व व तहसील प्रशासन को तत्परता से राहत व पुनर्वास कार्य करने के निर्देश दिए।
एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को 13 परिवारों को अस्थाई तौर पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया। इनमें से आठ परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है तो वहीं दो परिवार प्राथमिक स्कूल दियारी में रह रहे हैं। इसके अलावा सभी प्रभावित परिवारों को छह हजार पांच सौ रुपये प्रति परिवार के हिसाब से मुआवजा भी वितरित किया गया। इस दौरान यूकेडी के विनय किरौला सहित अन्य ने भी गांव पहुंचकर लोगों का हाल जाना।


