सावन मेले में होगी ‘दुल्हन बनो और ‘सेली सजाओ प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

महिला कल्याण संस्था की बैठक में सावन मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। 30 जुलाई को भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'दुल्हन बनो' और 'सेली सजाओ और व्यंजन बनाओ' जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। विशेष रूप से, व्यंजन...

सावन मेले में होगी ‘दुल्हन बनो और ‘सेली सजाओ प्रतियोगिता

सावन मेले को लेकर महिला कल्याण संस्था की बैठक हुई। संस्था कार्यालय में हुई में सावन मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 30 जुलाई को सावन मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया की मेले में महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें ‘दुल्हन बनो और ‘सेली सजाओ और व्यंजन बनाओ मुख्य होंगी। बताया कि व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में जिस महिला का व्यंजन स्वादिष्ट होगा और बिक्री भी सबसे ज्यादा होगी उसे सम्मानित किया जाएगा। दुल्हन बनो प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी। प्रथम में 25 वर्ष से ऊपर और द्वितीय में 65 से 70 वर्ष की महिलाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा प्रतियोगिता में दुल्हन की ड्रेस आदि से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। एक टीम में पांच महिलाएं होंगी। यहां शांति शाह, आशा कर्नाटक, चंद्रा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, मंजू जोशी, ममता चौहान, गीता शाह, रमा जोशी, आशा पंत, दीपा, रेखा चौहान, सुनैना मेहरा, पारू उप्रेती, प्रेमा, कुसुम जोशी, सीमा चौधरी आदि थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora Newsसावन मेले में होगी ‘दुल्हन बनो और ‘सेली सजाओ प्रतियोगिता