भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला कार्यकारणी एवं मंडल अध्यक्षों की कार्यकारिणी गठित कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने जिला कार्यकारणी व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। नई कार्यकारणी में हरीश बिष्ट को अल्मोड़ा ग्रामीण, पावस जोशी को रानीखेत, पुष्कर नैनवाल को लमगड़ा, अमित बिष्ट को ताकुला का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सौरभ वर्मा को जिला महामंत्री, अर्जुन बिष्ट और पुष्कर कनवाल को जिला मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह बिष्ट को जिला कोषाध्यक्ष, विनोद सिंह लटवाल को जिला मीडिया प्रभारी, साहिल बेलवाल को रानीखेत का जिला सह मीडिया प्रभारी व पारस कांडपाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी ताकुला, नमन गुरुरानी को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अल्मोड़ा, बसंत गोस्वामी ओबीसी को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, दन्या एवं चंद्रा कोहली को जिला सह मीडिया प्रभारी चौखुटिया का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने सभी मनोनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती व केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
अगली स्टोरी