ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाइंटरनेशनल मार्शल ऑर्ट्स काँटेस्ट के लिए सतीश जोशी भारतीय टीम के कोच नियुक्त

इंटरनेशनल मार्शल ऑर्ट्स काँटेस्ट के लिए सतीश जोशी भारतीय टीम के कोच नियुक्त

रानीखेत। 25 अक्टूबर से दक्षिण कोरिया में शुरू होने जा रहे इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स काँटेस्ट-2018 के लिए भारतीय कराटे महासंघ के उपाध्यक्ष एवं एशियन कोच सतीश जोशी को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया...

इंटरनेशनल मार्शल ऑर्ट्स काँटेस्ट के लिए सतीश जोशी भारतीय टीम के कोच नियुक्त
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 09 Oct 2018 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

25 अक्टूबर से दक्षिण कोरिया में शुरू होने जा रहे इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स कांटेस्ट-2018 के लिए भारतीय कराटे महासंघ के उपाध्यक्ष एवं एशियन कोच सतीश जोशी को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। रानीखेत निवासी जोशी इससे पूर्व भी 28 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके भारतीय टीम के कोच नियुक्त होने पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।

दक्षिण कोरिया खेल एवं पर्यटन मंत्रालय तथा रिपब्लिकन ऑफ कोरिया के निर्देशन में विश्व मार्शल आर्ट्स यूनियन की ओर से 25 से 28 अक्टूबर तक दक्षिण कोरिया के चूंगजू इंडोर ओलंपिक स्टेडियम में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स कांटेस्ट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में प्रतिभाग के लिए भारतीय कराटे महासंघ के उपाध्यक्ष व एशियन कोच सतीश जोशी को 14 सदस्यीय भारतीय मार्शल आर्ट दल का कोच नियुक्त किया गया है। उक्त विशाल आयोजन में एशिया के 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, विजेताओं को एक करोड़ से अधिक की ईनामी राशि बांटी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले 24 सालों से खेलों से जुड़े सतीश जोशी इससे पूर्व एशियन ओलंपिक कमेटी द्वारा आयोजित 5वीं एशियन बीच गेम्स-2016 वियतनाम, एशियन इंडोर खेल-2017 तुर्केमेनिस्तान, एशियन कराटे चैंपियनशिप-2012 सिंगापुर, थाईलैंड ओपन-2015, श्रीलंकन ओपन-2009, एशियन ओपन-2013 मलेशिया सहित 28 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें भारतीय टीम का कोच नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, उप निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, विधायक करन माहरा, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कराटे के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोर, प्रदेश उपाध्यक्ष एसके राय, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, जिला ओलंपिक संघ सचिव गोपाल खोलिया, डीएसओ सीएल वर्मा सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें