ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारानीखेत एसएसबी सीमांत मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी

रानीखेत एसएसबी सीमांत मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। सरदार...

रानीखेत एसएसबी सीमांत मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 31 Oct 2020 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। सरदार पटेल का भावपूर्ण स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक एचएनएस बिष्ट ने अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया।

सरदार पटेल की जयंती पर शनिवार सुबह मुख्यालय के डीआईजी बिष्ट ने सरदार पटेल के चित्र का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के पहले गृहमंत्री ने देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया। डीआईजी ने सीमांत के सभी अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए मिल-जुलकर कार्य करने का भी आह्वान किया। इसके बाद रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। पांच किमी की दौड़ में मुख्यालय के सभी जवानों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में उप कमांडेंट सीएस भान, चंद्रजीत, हितेंद्र पटियाल, एचसीएस बिष्ट, सतेंदर कुमार, सहायक कमांडेंट नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीसी पांडेय सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें