Almora News: आठ किमी सड़क के लिए दस साल से कर रहे इंतजार’

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

Almora News: अल्मोड़ा के नैनी जिफल्टा और कोकिलागांव के लोग पिछले दस वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं। आठ किलोमीटर दूर सड़क के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। अधिकांश परिवार पलायन कर चुके हैं, और उनकी समस्याएं अनसुलझी हैं।

Almora News: आठ किमी सड़क के लिए दस साल से कर रहे इंतजार’

Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। लमगड़ा ब्लॉक के नैनी जिफल्टा व कोकिलागांव के लोग पिछले दस सालों से सड़क की मांग कर रहें हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन-प्रशासन तक गुहार लगाई, परंतु अभी भी गांव से सड़क आठ किमी दूर है। अब उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। नैनी जिफल्टा व कोकिलागांव के लोग कई सालों से सड़क के लिए आवाज उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से सड़क आठ किमी दूर है। इसके कारण कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज भी बुजुर्गों, बीमारों और गर्भवतियों को पैदल या डोली में अस्पताल पहुंचाया जाता है।

इन समस्याओं के कारण 75 फीसदी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। अपनी समस्याओं को ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाया, साथ ही उन्होंने 2017 चुनाव का बहिष्कार भी किया था। इसके बाद भी सड़क उनके गांव तक नहीं पहुंच सकी। अब उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सड़क ना मिलने पर ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनावों में मताधिकार का प्रयोग ना करने और पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन में नंदन सिंह, नर सिंह, गोपाल सिंह, खीम सिंह, तारा देवी, दीक्षा नैनवाल, पंकज नैनवाल, निर्मला देवी, भीम सिंह, भूपाल सिंह, शांति देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: आठ किमी सड़क के लिए दस साल से कर रहे इंतजार’