शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाखंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला ने द्वाराहाट के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बोर्ड परीक्षा परिणाम, शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र हितकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 100% परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों की सराहना की गई और अन्य विद्यालयों को सुधार के निर्देश दिए गए।

कमल पंत, द्वाराहाट। खंड शिक्षा अधिकारी वंदना रौतेला नेधवार को राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट में स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बोर्ड परीक्षा परिणाम, शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र हितकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों की सराहना की। वहीं, अन्य को ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें:मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार पर फोकस
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


