ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा के राजस्व कर्मी बोले- मांग पूरी होने पर लौटेंगे काम पर

अल्मोड़ा के राजस्व कर्मी बोले- मांग पूरी होने पर लौटेंगे काम पर

राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उपनिरीक्षकों की कलमबंद हड़ताल जारी है।...

अल्मोड़ा के राजस्व कर्मी बोले- मांग पूरी होने पर लौटेंगे काम पर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 27 Dec 2021 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व उपनिरीक्षकों की कलमबंद हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ के बनैर तले तहसील कार्यालय के प्रागंण में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को कर्मचारियों ने कहा वे लंबे समय से समान कार्य समान वेतन, राजस्व उपनिरीक्षकों ने राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण किये जाने, समान कार्य समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान एक जनवरी 2006 से देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण एवं राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते वे पिछले पांच दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे कार्मिकों में भारी रोष है। इस दौरान उन्होंने एक स्वर में जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां मनीष कुमार, बलवंत सिंह देवली, हेम चंद्र, मोहन गिरी, कैलाश चंद्र, पूनम राज, नेहा वर्मा, कमला देवी रहीं।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े