खीरोघाटी पम्पिंग योजना पर उठाए सवाल
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
संजय मठपाल, द्वाराहाट। खीरोघाटी पम्पिंग पेयजल योजना की खराब स्थिति से परेशान क्षेत्रवासियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। 25 गांवों को लाभ पहुंचाने वाली इस योजना में मोटर खराब होने और पाइप लाइन फटने से पानी की आपूर्ति बाधित होती रहती है। आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

संजय मठपाल, द्वाराहाट। खीरोघाटी पम्पिग पेयजल योजना की लगातार खराब स्थिति से त्रस्त क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम सुनील कुमार राज के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। शीघ्र योजना को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहना है कि 25 गावों को लाभान्वित करने वाली खीरोघाटी पम्पिंग पेयजल योजना की मोटर खराब होने, पाइप लाइन फटने से आपूर्ति बाधित होते रहती है। ज्ञापन देने वालों में धन्यारी प्रधान प्रकाश सिंह अधिकारी, सती नौगांव जिला पंचायत सदस्य माया देवी, चमीनी प्रधान लछी राम, दयाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।
ये भी पढ़ें:खीरोघाटी पम्पिंग योजना पर उठाए सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


