ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाकोरोना से बचाव को न्याय देवता के दरबार में अर्जी

कोरोना से बचाव को न्याय देवता के दरबार में अर्जी

इड़ा में पानी के चल रहे आंदोलन में 25वें रोज भी आंदोलनकारी अनशन पर डठे रहे। आमरण अनशन पर बैठे 72 साल के बुजुर्ग केशर सिंह को शुक्रवार को दस दिन होने...

कोरोना से बचाव को न्याय देवता के दरबार में अर्जी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 30 Oct 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

इड़ा में पानी के चल रहे आंदोलन में 25वें रोज भी आंदोलनकारी अनशन पर डठे रहे। आमरण अनशन पर बैठे 72 साल के बुजुर्ग केशर सिंह को शुक्रवार को दस दिन होने से उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारी को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करने की सलाह दी है। लेकिन वह अनशन पर डटे रहे। वहीं, मोहन सिंह का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के समर्थन में महिलाओं ने भी क्रमिक अनशन जारी रखा है। शुक्रवार को परूली देवी, खष्टी देवी, जयंती देवी, भगवती देवी अनशन पर बैठी। आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल पर सभा के दौरान कहा कि ग्रामीण 25 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों को पिछले तीन माह से सुचारू पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन ग्रामीणों की अवहेलना कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा पूर्व में शासन-प्रशासन ने ग्रामीणों को झूठा आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त किया था।

इस दौरान हेमन्त बिष्ट, विपिन चन्द्र आर्या, कुन्दन बिष्ट, मोहन बिष्ट, कमल बिष्ट, धमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, बचेसिंह, पुष्कर सिंह, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेरीराम, केशर सिंह, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, तुलसी देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें