ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा दिन में धूप से मिली राहत

अल्मोड़ा दिन में धूप से मिली राहत

जिले में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई दिनों बाद गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में गुनगुनी धूप खिली...

अल्मोड़ा दिन में धूप  से मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 27 Jan 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में लगातार मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई दिनों बाद गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में गुनगुनी धूप खिली रही। जिसका लोगों ने भरपूर आंनद लिया। धूप खिलने से लोगों को कुछ हद तक ठंड से भी राहत मिली।

गुरुवार को भी दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते मौसम साफ हो गया। दिन में गुनगुनी धूप खिली। जिसका लोगों ने घरों की छतों और पार्कों में बैठकर आंनद लिया। धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी राहत मिली। हालांकि धूप खिलने से तापमान में अंतर देखने को नहीं मिला। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें