जयंतियों की तैयारियों पर हुआ मंथन
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
द्वाराहाट में मूल निवासी संघ ने ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंतियों पर रैली निकाली। यह रैली मुख्य चौराहा से शुरू होकर कनार स्थित सामुदायिक भवन तक पहुंची। मुख्य वक्ता दिनेश टम्टा ने डॉ. आंबेडकर और फुले के योगदान पर चर्चा की।
संजय मठपाल, द्वाराहाट। मूल निवासी संघ ने ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंतियों को लेकर रैली मुख्य चौराहा और घटगाड़ होते हुए कनार स्थित सामुदायिक भवन तक पहुंची। यहां गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दिनेश टम्टा ने डा. आंबेडकर और ज्योतिबा फुले के योगदान को बताया। मौके पर प्यारे लाल, राजेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण आर्या, गुसाई राम, तुला राम आर्या, प्रदीप आर्या, भुवन लहरी, युगल किशोर आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


