Almora News: लोनिवि प्रांतीय खंड को अन्यत्र स्थानांतरण पर रोष

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया में लोक निर्माण विश्राम भवन में एक बैठक में निर्माणाचार्य संघ ने रानीखेत में लोनिवि प्रांतीय खंड के स्थानांतरण पर रोष व्यक्त किया। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि स्थानांतरण जारी रहा, तो वे आंदोलन करेंगे। वे कहते हैं कि यह कार्यालय कार्य क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसका विरोध होगा।

Almora News: लोनिवि प्रांतीय खंड को अन्यत्र स्थानांतरण पर रोष

Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। लोक निर्माण विश्राम भवन में रविवार को निर्माणाचार्य संघ की बैठक हुई। इसमें रानीखेत में लोनिवि प्रांतीय खंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर सदस्यों ने रोष जताया। स्थानांतरित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में संघ के सदस्यों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों के लिए रानीखेत में निर्माण व प्रांतीय खंड के कार्यालय हैं। प्रांतीय खंड में द्वाराहाट, चौखुटिया व स्याल्दे और निर्माण खंड में सल्ट, ताड़ीखेत, भिकियासैंण ब्लॉक जुड़े हैं, लेकिन प्रांतीय खंड कार्यालय को अब दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। वह ही ऐसे क्षेत्र में जहां प्रांतीय खंड का कार्य क्षेत्र ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय के स्थानांतरण का पुरजोर विरोध किया जाएगाा। इसक अलावा संगठन ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। यहां अध्यक्ष हीरा बिष्ट, दिगम्बर नेगी, गणेश अटवाल, वंशीधर कुमया, कैलाश गैरोला, प्रकाश सिंह, कुबेर कठायत, पूरन संगेला, सुरेंद्र संगेला, किरण नेगी, मान सिंह, भरत सिंह, कैलाश कांडपाल, राकेश कठायत, अमर सिंह, मोहन मेहरा, सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र अधिकारी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।