अल्मोड़ा में पार्षदों ने धरना दिया, डीएम से की मुलाकात
नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती दहशत के खिलाफ पार्षदों ने धरना-प्रदर्शन किया और डीएम से समस्याओं के समाधान की मांग की। पार्षदों ने नगर आयुक्त की तैनाती की भी मांग की। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।
नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बंदरों की दहशत और नगर आयुक्त की तैनाती नहीं होने पर पार्षदों ने बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। नगर में लगातार बढ़ रही बंदरों की संख्या को लेकर पार्षदों में आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। पार्षद लंबे समय से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह पहले ही 20 दिन का अल्टीमेटम दे चुके थे। इसके बाद भी हल नहीं निकला। इससे नाराज पार्षदों ने आंदोलन शुरू कर दिया। बुधवार को भी तय कार्यक्रम के तहत पार्षद दो घंटे तक नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त की तैनाती की भी मांग की। इसके बाद पार्षद डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा। यहां पार्षद चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, तुलसी देवी, अंजू बिष्ट, रीना टम्टा, मुकेश कुमार, भूपेंद्र जोशी, हेम तिवारी, कुलदीप मेर, दीपक कुमार, अनुप भारती, इंतकाम कुरैशी, प्रदीप कुमार, रोहित कार्की, जानकी पांडे, गीता बिष्ट, कमला किरोला, गुंजन चम्याल, इंतिखाब आलम कुरैशी थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




