यूजीसी के नए नियमों के विरोध में निकाला जुलूस

Feb 17, 2026 03:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

बाड़ेछीना में मंगलवार को यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने जुलूस निकाला और नए अधिनियम को शिक्षा के लिए घातक बताया। उन्होंने मांग की कि यूजीसी इस अधिनियम को वापस ले, क्योंकि यह ग्रामीण छात्रों के लिए उच्च शिक्षा को और कठिन बनाएगा।

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में निकाला जुलूस

बाड़ेछीना में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नए अधिनियम को वापस लेने और सुधार करने की मांग की। मंगलवार को मानसखंड एकेडमी बाड़ेछीना के निदेशक पंकज सिंह पैन्यूली के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए प्रावधानों पर रोष व्यक्त किया। नए नियमों के विरोध में जुलूस भी निकाला। विरोध जताकर नए अधिनियम की आलोचना भी की और अधिनियम को शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताया। कहा कि यह अधिनियम न केवल शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करेगा।

बल्कि समाज में जातिवाद को खत्म करने की बजाय उसे बढ़ावा देने का काम करेगा। यूजीसी के इन नए नियमों से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की राह और कठिन हो जाएगी। उन्होंने यूजीसी से इस नए अधिनियम को वापास लेने की मांग की। यहां ग्राम प्रधान पांडेतोली गोकुल जोशी, गंगा पांडे, गोपाल पैन्यूली आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।