आश्वासनों पर राजी नहीं धूराफाट के ग्रामीण
धूराफाट में बयेडी पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण कार्य की शीघ्रता को लेकर अनशन जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में पानी नहीं पहुंचता, उनका आंदोलन चलता रहेगा। विभाग द्वारा झूठे आश्वासनों का सामना कर रहे ग्रामीणों का समर्थन भी मिल रहा है।
बयेडी पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर धूराफाट में क्रमिक अनशन निरंतर जारी है। अनशनकारियों का कहना है कि झूठे आश्वासनों पर विश्वास नहीं करेंगे, जब तक पानी गांव में नहीं पहुंचता उनका आंदोलन जारी रहेगा। पंपिंग योजना में निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बयेड़ी में 14 दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग ने कई बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से छल किया है, लेकिन अब ग्रामीण देख समझकर ही निर्णय लेंगे। आंदोलन को ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है।

हालांकि विभाग ने कोसी नदी में कुंए का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा पाइप लाइनें भी बिछाई जानी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी ऊपर नहीं पहुंचता तब तक उनका आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा। कार्य में लेट लतीफी हुई तो वह लोग आंदोलन को और उग्र कर देंगे। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले कई संगठनों का ग्रामीणों को समर्थन मिल रहा है। अनशन पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन पांडे, मोहित पांडे, प्रेम सिंह अधिकारी, जय बल्लभ उप्रेती, लीला देवी, पुष्पा पांडे, भुवन जोशी, ललित कुमार, पुष्कर राम, हंसा दत्त, दीप चंद्र, ललित चंद्र, कैलाश पांडे आदि बैठे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




