केंद्रीय विद्यालय नहीं खुला तो अनशन रहेगा जारी
द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए त्रिमूर्ति चौक पर क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय अब तक शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश है। शासन प्रशासन की हीला हवाली के चलते जमीन हस्तांतरण नहीं हो पाया। आंदोलन के तहत आमरण अनशन की घोषणा की गई है।
संजय मठपाल, द्वाराहाट। केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए त्रिमूर्ति चौक पर क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। आठवें दिन चंद्र किशोर व जीवन सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। द्वाराहाट में दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का अभी तक संचालन नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर शासन प्रशासन से किए गए पत्राचार के बाबजूद स्वीकृत हुआ केंद्रीयय विद्यालय का आज तक संचालन नहीं हो पाया। जबकि इसी के साथ कोटद्वार में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का जुलाई 25 से संचालन हो गया है। द्वाराहाट में इस पर आज तक जमीन हस्तांतरण को लेकर शासन प्रशासन की हीला हवाली के चलते मामला अधर में है।
आंदोलन के तहत पूर्व में ही सकारात्मक पहल न होने पर 21 अप्रैल से आमरण अनशन की घोषणा की गई है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, नंदिता भट्ट, बंशीधर उप्रेती, नवीन मैंनाली, जीवन सिंह, सुरेश मठपाल, मोहन जोशी, आशुतोष शाही, सुरेश साह, अशोक फुलारा, ललित मोहन, हरीश रौतेला, हेम फुलारा, प्रकाश जोशी, गोपाल सिंह आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


