Almora News: सोशल मीडिया पर डॉ. आम्बेडकर के अपमान का आरोप

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: अल्मोड़ा में विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने डीएम के माध्यम से सीएम और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फेसबुक पर डॉ. भीम राव आम्बेडकर और अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट प्रकाशित की गई है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Almora News: सोशल मीडिया पर डॉ. आम्बेडकर के अपमान का आरोप

Almora News: अल्मोड़ा। विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों ने गुरुवार को डीएम के माध्यम से सीएम, अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग अध्यक्ष और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। सोशल मीडिया पर डॉ. भीम राव आम्बेडर व अनुसूचित जाति के अपमान का आरोप लगाया। डीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से भेजे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि फेसबुक पर एक व्यक्ति की ओर से अशोभनीय पोस्ट प्रकाशित की गई है। इसमें अनुसूचित जाति व भारत रत्न डॉ. भीम राव आम्बेडकर के प्रति जातिसूचक, अपमानजनक व आपत्तिजनकर टिप्पणियां की गई हैं। यह केवल बाबा साहब का ही अपमान नहीं है बल्कि समाज में वैमनष्यता फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। यहां एड. नारायण राम, गोविंद लाल वर्मा, केवल सती, रमाशंकर नैनवाल, मुकेश कुमार, वंदना कोहली, त्रिलोचन, दिनेश राज, नर्मदा, जीवन चंद्र, मनोज पंत आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: सोशल मीडिया पर डॉ. आम्बेडकर के अपमान का आरोप