डीडीए खत्म नहीं होने पर सरकार के खिलाफ रोष

Feb 24, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बताया कि डीडीए की नीतियों से पहाड़ी क्षेत्रों में भवन निर्माण में कठिनाई बढ़ गई है। सरकार ने बिना विचार किए डीडीए को लागू किया, जिससे लोगों को अधिक धन और समय लगाना पड़ रहा है।

डीडीए खत्म नहीं होने पर सरकार के खिलाफ रोष

डीडीए के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीडीए लगने के बाद से लोगों को हो रही समस्याओं पर नाराजगी भी जताई। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में साप्ताहिक प्रदर्शन कर सदस्यों ने कहा कि सरकार ने डीडीए को बिना सोचे समझे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए लागू कर दिया। जबकि यह इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के लिए कतई सही नहीं है। इसके लगने से पहाड़ में भवन बनाना लोगों के लिए और मुश्किल हो गया है। एक ओर उन्हें भवन बनाने में अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ रही है।

वहीं, कई विभागों के भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, अमरजीत सिंह भाकुनी, एनडी पांडे, गोविंद सिंह मेहरा, आनंद सिंह बिष्ट, प्रदीप चंद्र आर्या, वैभव पांडे, मुकेश कुमार, हेम चंद्र जोशी, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, तारा चंद्र जोशी, अख्तर हुसैन, चंद्रमणी भट्ट, भारत रत्न पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।