डीडीए समाप्त नहीं होने पर लोगों में आक्रोश
सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को डीडीए के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने डीडीए के लागू होने के बाद की समस्याओं पर नाराजगी जताई और सरकार से इसे तुरंत समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे घर बनाने की लागत बढ़ गई है। आंदोलन जारी रहेगा।
डीडीए के अब तक समाप्त नहीं होने पर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने साप्ताहिक धरना दिया। डीडीए लागू होने के बाद से हो रही समस्याओं पर नाराजगी जताई। सरकार से जल्द डीडीए समाप्त करने की मांग की। मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पिछले आठ साल से भी अधिक समय से सर्वदलीय संघर्ष समिति डीडीए के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इसे हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि डीडीए लगने के बाद से पहाड़ में घर बनाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
भवन बनाने के लिए लगने वाली लागत भी काफी बढ़ गई है। कहा कि जब तक सरकार डीडीए समाप्त नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, शहाबुद्दीन, हेम चंद्र जोशी, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, ललित मोहन पंत आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




