Almora News: प्रो. मधुलता बनी कला संकायाध्यक्ष
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: अल्मोड़ा स्थित एसएसजे परिसर के मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल को कला संकाय का नया संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रो. हरीश चंद्र जोशी का कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार संभाला। प्रो. नयाल ने कहा कि संकाय के सभी विभागों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
प्रो. मधुलता बनी कला संकायाध्यक्ष
Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुलता नयाल को कला संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व प्रो. हरीश चंद्र जोशी संकायाध्यक्ष के दायित्व का निवर्हन कर रहे थे, उनका कार्यकाल पूरा होने पर प्रो. मधुलता नयाल ने संकायाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि संकाय के सभी विभागों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।


