पैरा लॉन बाउल्स में प्रीति ने जीता गोल्ड
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
पाखुड़ा गांव की निवासी प्रीति गोस्वामी ने गुवाहाटी में आयोजित सेकेंड पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में सिंगल्स श्रेणी में सिल्वर मेडल और ट्रिप्स श्रेणी में गोल्ड मेडल जीते। प्रीति नैनीताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं और उन्होंने पैरा तैराकी, मास्टर्स एथलेटिक्स और मोटरस्पोर्ट्स में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।
पाखुड़ा गांव निवासी प्रीति गोस्वामी ने गुवाहाटी में संपन्न सेकेंड पैरा लॉन बाउल्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स श्रेणी में सिल्वर मेडल तथा ट्रिप्स श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता है। प्रीति वर्तमान में नैनीताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। प्रीति ने पैरा लॉन बाउल्स के अलावा पैरा तैराकी, मास्टर्स एथलेटिक्स और मोटरस्पोर्ट्स में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जीजी गोस्वामी सेना से सेवानिवृत्त हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


