ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़

अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़

बुधवार को एक बार फिर महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांचों को भीड़ उमड़ी पड़ी। यहां करीब 50 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। जबकि 150 से अधिक महिलाएं ओपीडी में...

अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 19 Aug 2020 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को एक बार फिर महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांचों को भीड़ उमड़ी पड़ी। यहां करीब 50 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। जबकि 150 से अधिक महिलाएं ओपीडी में उपचार को पहुंची। गौरतलब है कि सप्ताह में एक दिन जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डा. कुसुम लता महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करती है। पर बीते बुधवार को यहां कृष्ण जन्माष्टमी के चलते महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नही हो पाए। जिस कारण इस बार महिलाओं की अल्ट्रासाउंड को भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष में पानी भरने से अल्ट्रासाउंड देर से शुरू हुए। जिसके चलते मरीजों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। देर से अल्ट्रासाउंड शुरू होने से सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को उठानी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें