Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsPregnant Woman Gives Birth in Ambulance After Hospital Referral Due to Low Baby Weight
अस्पताल से रेफर, एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

अस्पताल से रेफर, एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

संक्षेप: चौखुटिया के सीएचसी में एक गर्भवती महिला भावना अधिकारी को अस्पताल से रेफर किया गया था। रानीखेत पहुंचने से पहले ही महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 11 सौ ग्राम था, जबकि सामान्य स्थिति में 2 से 2.5 किलो होना चाहिए था। अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Mon, 17 Nov 2025 12:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

चौखुटिया। सीएचसी में पहुंची एक गर्भवती महिला को अस्पताल से रेफर किया गया, लेकिन रानीखेत पहुंचने से पहले ही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। मामले और सीएचसी में सुविधाएं नहीं होने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को खजुरानी निवासी गर्भवती महिला भावना अधिकारी पत्नी प्रमोद अधिकारी को उसके परिजन सीएचसी में पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप कर महिला को रानीखेत रेफर कर दिया और बच्चे का वजन काफी कम होने की बात कही। अस्पताल के मुताबिक, अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि बच्चे का वजन केवल 11 सौ ग्राम है। जबकि शिशु के पैदा होने की स्थिति में उसका वजन लगभग दो से ढाई किलो होना चाहिए था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों ने बताया कि महिला को रानीखेत से दस किलोमीटर पहले तेज प्रसव पीड़ा होने लगी थी और मौना के पास ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला को रानीखेत अस्पताल ले जाया गया। अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, सीएचसी चौखुटिया में सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताकर लोगों ने कहा कि सीएचसी में व्यवस्थाएं होती तो महिला को रेफर नहीं करना पड़ता। कोट--- गर्भवती महिला के अल्ट्रासाउंड में जांच के दौरान पता चला था कि बच्चे का वजन काफी कम है। शिशु के पैदा होने की स्थिति में उसका वजन लगभग दो से ढाई किलो होना चाहिए। जबकि बच्चे का वजन 11 सौ ग्राम था। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया गया था। - डॉ सुरभि, सीएचसी चौखुटिया