ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअनशनकारी महिला को पुलिस ने उठाया

अनशनकारी महिला को पुलिस ने उठाया

पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन में बैठी दीपा पांडे को प्रशासन व पुलिस की टीम ने उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मांगों पर कार्रवाई के बजाय लगातार अनशनकारियों को उठाए जाने पर आल्पस...

अनशनकारी महिला को पुलिस ने उठाया
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 03 Mar 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन में बैठी दीपा पांडे को प्रशासन व पुलिस की टीम ने उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मांगों पर कार्रवाई के बजाय लगातार अनशनकारियों को उठाए जाने पर आल्पस कर्मचारियों में जबर्दस्त आक्रोश है। आल्पस कर्मचारियों को आमरण अनशन रविवार को भी जारी रहा। शाम को प्रशासन से एसडीएम विवेक राय व पुलिस की टीम अनशन स्थल पहुंची। पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठी दीपा पांडे के स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद पुलिस टीम ने उन्हें अनशन स्थल से उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन की ओर से जबरन उठाए जाने पर आल्पस कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मालूम हो कि आल्पस कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन व पिछले कई सालों के ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने किसी भी हालत में आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। इस अवसर पर प्रकाश उनियाल, अमरनाथ सिंह रावत, राजू गिरी, ललित, दिनेश जोशी, शशि उनियाल, सीमा, मंजू, इंदू, पूजा, कविता, बबीता, शीला, ममता, नीमा, कला, नंदी, माया, मीना, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, अशोक साह, शेखर, पूरन सिंह, अनिल, संजय उप्रेती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब शांति ने संभाला मोर्चा

अल्मोड़ा। रविवार शाम को अनशनकारी दीपा पांडे को उठाने के बाद शांति कनवाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शांति ने कहा कि कर्मचारियों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लेकिन कोई भी उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। जल्द मांगों पर कार्रवाई होने तक वह आमरण अनशन जारी रखेंगे।

फांसी का फंदा तैयार कर आत्मदाह की चेतावनी

अल्मोड़ा। 37 दिनों से अनशन पर डटे आल्पस कर्मचारियों ने मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी व्यक्त की है। शासन-प्रशासन को चेताने के लिए कर्मियों ने अनशन स्थल पर ही फांसी का फंदा तैयार कर लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर शासन-प्रशासन शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तो वह आत्मदाह जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

- ईपीएफ व वेतन का भुगतान किया जाए

- आल्पस फैक्ट्री का संचालन किया जाए

- आल्पस फैक्ट्री प्रबंधक की गिरफ्तारी की जाए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें