बच्चे के साथ लापता महिला को बरामद किया
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक सात साल के बच्चे के साथ लापता हुई महिला को बरामद किया है। महिला के पति ने 6 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भिकियासैंण के बासोट से दोनों को खोज निकाला और काउंसलिंग के बाद महिला को बच्चे के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस और सर्विलांस टीम ने सात साल के बच्चे के साथ लापता हुई महिला को बरामद कर लिया है। एसओ देघाट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि छह मार्च को एक व्यक्ति ने पत्नी और बच्चे के लापता होने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ दोनों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने दोनों को भिकियासैंण के बासोट से बरामद कर लिया। काउंसलिंग के बाद महिला को बच्चे के साथ परिजनों के सुपुर्द किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


