खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों में लौटी मुस्कान
पुलिस ने खोए हुए 76 मोबाइल फोन को खोजकर लोगों को लौटाया। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने साइबर टीम को निर्देश दिए थे। मोबाइलों की कुल कीमत 11,14,800 रुपये है। बरामदगी से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

पुलिस ने खोए हुए मोबाइल को तलाशकर लोगों को लौटाया। इससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। बीते कुछ समय से पुलिस को मोबाइल गुम होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने साइबर टीम को अलर्ट कर मोबाइलों की लोकशन ट्रेस करने और बरामदगी के निर्देश दिए थे। साइबर सेल के प्रयासों के बाद टीम ने मोबाइलों को अल्मोड़ा उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, बिहार, राजस्थान, यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर आदि से बरामद किया। अभियान में टीम ने कुल 76 मोबाइल बरामद किए। सोमवार को एसएसपी ने मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया।
एसएसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 1114800 रुपये है। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों में मुस्कान दिखाई दी। लोगों ने एसएसपी और पुलिस का आभार जताया। टीम में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एएसआई फिरोज खान, चंदन सिंह, हरीश प्रसाद, इरशाद उल्ला, गणेश पाण्डे, राजेश भट्ट शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



