ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअनशन पर बैठी महिला कर्मचारी को पुलिस ने उठाया

अनशन पर बैठी महिला कर्मचारी को पुलिस ने उठाया

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आल्पस कर्मचारियों ने बुधवार को भी अनशन जारी रखा। बर्फबारी व तेज बारिश में भी कर्मचारी अनशन में डटे रहे। मांग पूरी होने तक कर्मचारियों ने आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान किया...

अनशन पर बैठी महिला कर्मचारी को पुलिस ने उठाया
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 27 Feb 2019 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आल्पस कर्मचारियों ने बुधवार को भी अनशन जारी रखा। बर्फबारी व तेज बारिश में भी कर्मचारी अनशन में डटे रहे। मांग पूरी होने तक कर्मचारियों ने आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। शासन प्रशासन की अनदेखी पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पिछले 33 दिनों से आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारी अनशनरत है। कड़ाके की ठंड में अनशन पर बैठी ममता गुरुरानी की तबीयत बिगड़ने से बुधवार की देर शाम पुलिस ने उन्हें अनशन स्थल से उठा कर जिला अस्पताल भर्ती कराया। इधर पुलिस की ओर से अनशकारी को उठाते ही दीपा पांडे ने अनशन शुरू कर दिया है। एक डिग्री न्यूनतम तापमान में भी कर्मचारी मांगों को लेकर अड़े है। अनशनकारियों के समर्थन के लिए कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोग पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे। इस अवसर पर इस दौरान कर्मचारियों को समर्थन के लिए कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आनंदी वर्मा, राजू गिरी, हर्ष कनवाल, प्रकाश उनियाल, अख्तर हुसैन, दिनेश जोशी, त्रिलोचन जोशी, तारू तिवारी, पीसी पांडे, सीमा, किरन, कविता, ममता, माया, चम्पा, भारती, हेमा, कला, शीला, सरोज, सरस्वती, नंदी, नीमा रौतेला, बलवंत, राजेंद्र, हरीश, अशोक साह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें