हुड़दंग काटने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Mar 02, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने द्वाराहाट, दन्या, देघाट, रानीखेत और भिकियासैंण में बैठकें की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली को देखते हुए थाना-चौकी पुलिस जगह-जगह बैठके कर रही है। इसी के तहत द्वाराहाट में कोतवाल विनोद जोशी, दन्या में एसओ दिनेश नाथ महंत, देघाट में अजेंद्र प्रसाद, रानीखेत में एसएसआई कमाल हसन, भिकियासैंण में चौकी प्रभारी संजय जोशी ने व्यापारी संगठनों, सीएलजी सदस्यों, टैक्सी यूनियन, स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। साफ किया कि होली में सद्भाव बिगाड़ने और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



