सड़कों से उठेंगे लावारिस वाहन, रखने को जगह की तलाश
Mar 03, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था पर पुलिस की तैयारी सिर्फ कार्रवाई ही नहीं,

अल्मोड़ा। नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस सड़कों के किनारे लंबे समय से पड़े वाहनों को उठाने की तैयारी में है। इन वाहनों को रखने के लिए जगह का चुनाव किया जा रहा है। जगह मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अल्मोड़ा नगर की अधिकांश सड़कें काफी संकरी हैं। ऊपर से सड़कों के किनारे खड़े किए गए दोपहिया और चौपहिया वाहनों ने स्थिति को और अधिक बिगाड़ दिया है। इससे बार-बार नगर में जाम की समस्या खड़ी हो रही है। पुलिस के अभियानों के बाद भी वाहन जस के तस बने हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


