Almora News: नशे में कार दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: अल्मोड़ा में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने एक चेकिंग अभियान में नशे में धुत चालक राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार को सीज किया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालक राजेन्द्र प्रसाद कार को दौड़ाता हुआ मिला। रोकने के बाद जांच की तो वह नशे में निकला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को सीज किया गया है।


