महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार बताए
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाअल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। महिला थाना प्रभारी की अगुवाई में कांस्टेबल ने हिमाद्री हैंडलूम में कार्यरत महिलाओं को मानव तस्करी और साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया। उन्हें अनजान लिंक और कॉल से सावधान रहने और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए भी कहा गया।

अल्मोड़ा। पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी व द्रौपदी सुयाल ने हिमाद्री हैंडलूम डीनापानी में कार्यरत महिलाओं को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर ठगी से सचेत करते हुए अनजान लिंक, कॉल या ओटीपी साझा नहीं करने को कहा। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


