Almora News: शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: दन्या में पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी पंकज प्रसाद को गिरफ्तार किया है। चायखान तिराहे के पास चेकिंग के दौरान 12 बियर, 20 पव्वे अंग्रेजी शराब, 10 अद्धे, और 48 टैट्रापैक देसी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Almora News: दन्या। पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि बुधवार शाम चायखान तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। भनोली रोड पर एक खोखे की तलाशी लेने पर 12 बियर, 20 अग्रेजी शराब के पव्वे, दस अद्धे के साथ 48 टैट्रापैक देसी शराब के बरामद हुए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पंकज प्रसाद निवासी खुरीगाड दुनाड़ दन्या के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।


