ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाजहर गटकने वाला मरीज जिला अस्पताल से भागा

जहर गटकने वाला मरीज जिला अस्पताल से भागा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जहर गटकने के बाद भर्ती अधेड़ रविवार देर शाम अस्पताल से फरार हो गया। अधेड़ के अस्पताल से फरार होने के चलते अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच...

जहर गटकने वाला मरीज जिला अस्पताल से भागा
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 07 Jun 2020 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जहर गटकने के बाद भर्ती अधेड़ रविवार देर शाम अस्पताल से फरार हो गया। अधेड़ के अस्पताल से फरार होने के चलते अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ताकुला ब्लाक के चौड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज ने बीते बुधवार की रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। विषाक्त पदार्थ के सेवन से अधेड़ की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन रविवार को देर शाम अधेड़ अस्पताल से फरार हो गया। जहर गटकने वाले अधेड़ के अस्पताल से फरार होने के चलते अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम तक अधेड़ का पता नहीं चल पाया था। चिकित्सकों ने बताया कि अधेड़ को बचाने का भरसक प्रयास किया गया है। अधेड़ की हालत में पहले से सुधार है। लेकिन उपचाराधीन अधेड़ रविवार को अस्पताल प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें