ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ा काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूँ का हुआ विमोचन

काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूँ का हुआ विमोचन

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव व भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक डा़ नवीन भट्ट द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूँ का विमोचन वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उन्होंने डा़...

 काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूँ का हुआ विमोचन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 23 Sep 2018 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव और भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘इतिहास नया लिखता हूं का विमोचन वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया। उन्होंने डॉ. भट्ट के इस काव्य संग्रह की सराहना करते हुए भविष्य में समाज में रहने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए इस तरह के लेखन को जारी रखने की बात कही।

काव्य संग्रह का विमोचन करने के बाद पेयजल एवं वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि यह काव्य संग्रह समाज की समस्याओं को उजागर कर समाज के हर व्यक्ति को प्रेरित करने की क्षमता रखता है। आम व्यक्ति को झकझोरते हुए समाज में संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने डॉ. नवीन भट्ट से अपना लेखन समाज हित मे जारी रखने को कहा। काव्य संग्रह के रचनाकार डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि इस कविता संग्रह में उनकी ओर से समाज की उन सभी समस्याओं को इंगित किया गया है। जो आम जीवन मे उन्होंने अनुभव किया। अपने अनुभव एवं उदगारों से समाज की समस्याओं को प्रकट किया है। इस मौके पर डा़ ममता असवाल, डा़ जेपी त्यागी, डा़ रविन्द्र नाथ पाठक आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें