
अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन से सेवा पखवाड़े का आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' का शुभारंभ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए और सफाई अभियान चलाया। धौलादेवी के स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ जिले भर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के साथ सेवा पखवाड़े का आगाज हुआ। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मरीजों का फल वितरित किए और सफाई अभियान भी चलाया। धौलादेवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय राज्य मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन को जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने सुना। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पखवाड़ा शुरू हो गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जाएंगे।

जिनमें विभिन्न प्रकार की जांचों के साथ लोगों के प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉ एनसी तिवारी ने बताया कि शिविर में 800 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, बीडीओ रोहित वर्मा, डॉ बीबी जोशी सहित अन्य मौजूद थे। वहीं, मुख्यालय में भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में फल वितरित कर स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, मेयर अजय वर्मा, दर्जाधारी गंगा बिष्ट, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, बीना नयाल, विनीत बिष्ट, ज्योति शाह मिश्रा, किरन पंत आदि मौजूद थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




