ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में मिनी मैराथन में हर उम्र के लोगों ने लिया भाग

अल्मोड़ा में मिनी मैराथन में हर उम्र के लोगों ने लिया भाग

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
1/ 4स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
2/ 4स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
3/ 4स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
4/ 4स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, यवुतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मिनी...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 11 Aug 2019 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेना की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। अलग-अलग आर्य वर्ग में हुई दौड़ में युवक, युवतियों सहित हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सुबह से ही रघुनाथ सिटी मॉल के पास दौड़ में भाग लेने को बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ रही। रविवार को गरुड़ डिवीजन के तहत 13 सिख बटालिय ने 99 मांउटेन बिग्रेड की ओर से तीन, पांच और दस किमी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार सुबह यहां रघुनाथ सिटी मॉल के पास मिनी मैराथन का शुभारंभ पुरुष वर्ग में ब्रिगेडियर विजय काला और महिला वर्ग का रितु काला ने किया। दौड़ में सेना से सेवानिवृत्त ऑफिसर, जवान, रानीखेत में ट्रेनिंग ले रहे रिक्रूट, अल्मोड़ा के छात्र-छात्राएं तथा प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। दौड़ महिला व पुरुषों की छह-छह श्रेणी में आयोजित की गई। 13 सिख रेजीमेंट के आर्मी बैंड ने देशभक्ति धुन बजाकर धावकों का हौसला बढ़ाया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने आर्मी बैंड की धुन पर राष्ट्रगान गाया। अलग-अलग वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे 36 प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेना की ओर से बताया गया कि मैराथन में भाग लेने के लिए 2473 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस मौके पर ब्रिगेडियर विजय काला, कर्नल हर्ष मिश्रा, नमिता मिश्रा, ले. कर्नल मनमोहन सिंह सैनी, ले. कर्नल सन्नी राठी, मेजर अखिलेश सिंह राठौर, कार्यक्रम संयोजक एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, केसी जोशी, जयंत थापा, अजेय बोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

मिनी मैराथन के अलग-अलग वर्ग में ये रहे प्रथम

अल्मोड़ा। पुरुष वर्ग की 12 वर्ष आयुवर्ग के तीन किमी दौड़ में मदन सिंह, 13-16 आयुवर्ग की 10 किमी दौड़ में गौरव सतवाल, 17-30 आयुवर्ग की 10 किमी दौड़ में रजत गुणवंत, 31-40 आयु वर्ग की 10 किमी दौड़ में चंदन सिंह, 41-50 आयुवर्ग की 3 किमी दौड़ में राजेंद्र जोशी, 51 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में मदन सिंह प्रथम रहे। महिला वर्ग के 13-16 आयुवर्ग की 10 किमी दौड़ में पायल, 17-30 आयुवर्ग की 10 किमी दौड़ में राधा भट्ट, 31-40 आयुवर्ग में 10 किमी दौड़ में मुन्नी राणा, 41-50 किमी आयु वर्ग की पांच किमी दौड़ में विमला रजवार, 12 वर्ष आयु तक की तीन किमी दौड़ में मेघा कंवाल, 51 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उषा पाल प्रथम स्थान पर रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें