ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाआप को तीसरे विकल्प के रूप में भारी समर्थन दे रही जनता: मोहनिया

आप को तीसरे विकल्प के रूप में भारी समर्थन दे रही जनता: मोहनिया

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनीया ने कहा कि दिल्ली के विकास मॉडल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित उत्तराखंड की आम...

आप को तीसरे विकल्प के रूप में भारी समर्थन दे रही जनता: मोहनिया
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 03 Dec 2021 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनीया ने कहा कि दिल्ली के विकास मॉडल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित उत्तराखंड की आम जनता आप को तीसरे विकल्प के रूप में भारी समर्थन दे रही है। आप के प्रदेश प्रभारी ने रानीखेत में विजय शंखनाद रैली की शुरूआत करते हुए खड़ी बाजार में जनसभा को संबोधित किया।

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के रानीखेत आगमन पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में गांधी चौक से विधानसभा क्षेत्र में विजय शंखनाद रैली की शुरूआत की गई। नगर में रैली निकालने के बाद खड़ी बाजार में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने आम आदमी पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया। कहा कि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद जनता से किए गए सभा वादों को पूरा किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम जनता को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा देने के साथ बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा। मोहनिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित उत्तराखंड की जनता को आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में भरपूर समर्थन दे रही है। आगामी विस चुनावों में राज्य में आप की सरकार बनना तय है।

ये लोग रहे मौजूद

रैली व जनसभा में पार्टी के जोनल प्रभारी शेखर चंद्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल जोशी, संगठन मंत्री संजीव जोशी, जिला सचिव नंदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कृपाल राम, सोशलमीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, नगर अध्यक्ष पुष्पा देवी, विधानसभा अध्यक्ष गीता चंद्रा, खुशाल राम, दीपक कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें